राज्य आयुक्त दिव्यांगजन की अध्यक्षता मे मोबाइल कोर्ट का हुआ आयोजन :मौके पर 124 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई
अयोध्या।गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में राज्य आयुक्त,दिव्यांगजन हिमांशु शेखर की अध्यक्षता में न्यायालय/ मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया।इस मौके पर विभिन्न तहसीलों से आए दिव्यांग जनों की समस्याओं को उन्होंने गंभीरता पूर्वक सुना तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।इस मौके पर दिव्यांग जनों की खास कर समस्याएं आवास,दिव्यांगता प्रमाण पत्र, निर्गत किये जाने, विद्युत, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, रास्ता,राशन कार्ड,पेयजल, दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम अंग सहायक उपकरण, दुकान संचालन ऋण आदि के सम्बन्ध में लगभग 124 से अधिक मामले आए।इसके निस्तारण के लिए वहां पर मौजूद राज्य आयुक्त दिव्यांग हिमांशु शेखर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।कहा कि जिन विभागों से सम्बन्धित प्रकरण लंबित हैं उन विभागों के सम्बन्धित अधिकारियों के कार्यालय में उपस्थित होकर आदेश की प्रति के साथ प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर लाभ प्राप्त करें।इस अवसर पर *उपायुक्त दिव्यांगजन सशक्तिकरण शैलेंद्र सोनकर,एडीएम सिटी नगर सलिल कुमार पटेल,सीएमओ डॉक्टर सुशील कुमार,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत,उप जिलाधिकारी सदर राम प्रसाद तिवारी, जिला पूर्व अधिकारी बृजेश कुमार,उप निदेशक दिव्यांग सशक्तिकरण अनुपम मौर्या,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी,एआरटीओ प्रवर्तन/प्रशासन डॉ आर पी सिंह,एलडीएम गणेश शंकर यादव, सहायक प्रबंधक रोडवेज आदित्य प्रकाश, जिला समाज कल्याण अधिकारी* सहित कई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

