अयोध्या में ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़,STF ने 812 ग्राम मेफेड्रान और ड्रग बनाने का सामान पकड़ा, दो गिरफ्तार

अयोध्या में ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़,STF ने 812 ग्राम मेफेड्रान और ड्रग बनाने का सामान पकड़ा, दो गिरफ्तार

जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने 812 ग्राम नशीला पदार्थ मेफेड्रान (MD) सहित भारी मात्रा में केमिकल्स और ड्रग्स बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद कयूम पुत्र मोहम्मद यूनुस है, जो अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र का निवासी है। दूसरा अभियुक्त बिपिन बाबूलाल पटेल, गुजरात के मैसाना जिले का मूल निवासी है, जो वर्तमान में अहमदाबाद में रह रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *