अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)जिले के पूरा बाजार ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित हुये वृहद जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे।सभी पीड़ितों के चेहरे पर राहत भरी संतुष्टि नजर आई।ब्लॉक के इतिहास में पहली बार संबंधित विभागीय अधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रुप से आयोजित किये गये इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह के निर्देशन में सामने आयी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। कार्यक्रम के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता श्री सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर खरे शब्दों में ब्लाक के विकास और समस्याओं के निस्तारण को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी।उन्होंने दो टूक शब्दों में अधिकारियों से पूराबाजार ब्लॉक को आदर्श ब्लॉक बनाने में सहयोग करने अथवा कोई दूसरी युक्ति पर विचार करने का संकेत दे दिया।इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पीड़ितों में से अधिकांश की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व निर्धारित समय पर 12 बजे से शुरू हो गई।इस दौरान पहली बार ब्लॉक मुख्यालय पर इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याओं को देखकर संबंधित विभाग के विभागीय अधिकारियों में भी खासी बेचैनी देखी गई।इसे देखते ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता श्री सिंह ने अपने सहयोगियों व बलाक कर्मचारियों को पहले लोगों को सम्मान के साथ बैठाने और फिर क्रमवार उन्हें अपनी समस्याएं रखने में उनका सहयोग कराने का निर्देश दिया।जनसुनवाई का कार्यक्रम करीब दो घंटे तक लगातार चलता रहा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता श्री सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी विभागीय अधिकारियों के साथ मुख्यालय सभागार बैठक की।बैठक के दौरान उन्होंने क्रमवार सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश और अपनी मंशा से साफ तौर पर अवगत करा दिया।उन्होंने दो टूक शब्दों में अधिकारियों से ब्लॉक से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण कराने और जल्द से जल्द ब्लॉक के विकास संबंधी योजनाओं की कार्य योजना बनाने की बात कही जिससे विकास कार्यों की शुरुआत की जा सके।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप हमें ब्लॉक के प्रत्येक व्यक्ति को उसकी आवश्यकता संबंधी सुविधाओं को सुलभता पूर्वक उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए आप सभी पूरे मनोयोग से प्रयास करें और ब्लॉक के विकास के लिए जिला प्रशासन और शासन स्तर पर जो भी आवश्यकता हो,उससे तत्काल अवगत कराएं जिससे उस स्तर तक भी प्रयास किया जा सके। श्री सिंह ने मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों से अगले जनसुनवाई कार्यक्रम में कार्य योजना प्रस्ताव से अवगत कराने की भी अपेक्षा की।इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय प्रतिनिधि व ब्लॉक के लोग मौजूद रहे।

