जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होगा तब तक कोई कार्यक्रम नहीं होगा। जिलाधिकारी मनीष वर्मा

जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होगा तब तक कोई कार्यक्रम नहीं होगा:जिलाधिकारी मनीष वर्मा

पत्रकार- धनन्जय विश्वकर्मा
जौनपुर/शाहगंज
निर्माणाधीन उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज सिद्धकपुर जौनपुर का जिलाधिकारी ने रविवार को किया निरीक्षण। रविवार शाम जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने सिद्धिकपुर मे बन रहे मेडिकल कॉलेज पहुंच कर निरक्षण किया निर्माण कार्य समय से पुरा ना करने पर नाराजगी जताई तथा निर्माण कार्य में लगे सभी अधिकारियों से बात करते हुए सही समय पर निर्माण कार्य पुरा करने की हिदायत दी इसके साथ ही उन्होंने कहा जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होगा तब तक कोई कार्यक्रम नहीं कराएंगे और कहां आप लोग निर्माण कार्य में हो रही कमियों को दूर करें अन्यथा शक्त कार्यवाही की जाएगी।

निर्माण कार्य में लगे सभी अधिकारियों का यह दायित्व है पूरी ईमानदारी के साथ वह काम करें और इस निर्माण कार्य को समय से पूरा कराने का प्रयास करें इस मेडिकल कॉलेज के बन जाने से कई गरीब असहाय को उपचार में सहायता मिलेगी तथा कोरोना महामारी से अगर बचना है तो यह मेडिकल कॉलेज समय से बनना अति आवश्यक है इसलिए सभी लोग मिलकर काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *