अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ) महानगर की महिला सभा अध्यक्ष सरोज यादव ने जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन के अवसर पर अपने साथियों के साथ भाजपा की डबल इंजन सरकार की काले कारनामों का विरोध प्रदर्शन किया समाजवादी साइकिल यात्रा में मेडिकल कॉलेज गंजा से पूरा हुसैन, राजाबोध का पुरवा, सीताराम का पुरवा, शिव हड़िया, कादीपुर, डाभा सेमर मलिकपुर मसोधा ब्लॉक तक मोहम्मद आजम खान को फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल में रखने, चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार, बेलगाम महंगाई, किसानों पर काले कृषि कानून की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, महिला उत्पीड़न, आरक्षण पर संघी प्रहार, जिला पंचायत में धांधली के कारण लोकतंत्र की पर खतरा और चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण कोरोना में हुई मौतों के मुद्दों को लेकर हो रही है।इस मौके पर सरोज यादव ने कहा कि प्रदेश में व्यापक अव्यवस्था के चलते जनमानस पूरी तरह से परेशान है, आवश्यक खाद्य पदार्थों के दाम दोगुना तीनगुना बढे हैं, जबकि पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं।सत्ता संरक्षित अपराधियों के आतंक के आगे प्रशासन तंत्र विशेषकर पुलिस बल अपने को असहाय पा रही है। जाति देखकर अपराधियों के साथ व्यवहार होता है। भाजपा सरकार केवल वादों का हवाई महल बना रही है। यह जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध है। आज भाजपा सरकार संविधान की मूल उद्देश्यों को ही नष्ट करने पर अमादा है कमजोर वर्गों में असुरक्षा है जनमानस में हताशा और कुंठा के इस दौर में समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा के माध्यम से अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया है। श्री जनेश्वर मिश्र जी, जो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं। वह युवा शक्ति को सशक्त और संघर्षशील बनाने की प्रेरणा देते रहे थे।5 अगस्त 2021 को उनके जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी उन्हीं के बताएं रास्ते पर चल कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी।इस अवसर पर महिला सभा उपाध्यक्ष डॉ निसात अख्तर, रीता राही,उषा गुप्ता, जय कला, रामा यादव, श्रीमती, मालती, पवन यादव, विजय यादव, नीरज कुमार, बृजेश कुमार, बाहुबली प्रवीन यादव, जितेंद्र कुमार, राहुल सिंह , राम सिंह, अरुण यादव मौजूद रहे।

