केंद्रीय विद्यालय आईआईएम में 54 वीं क्षेत्रीय खो खो प्रतियोगिता का शुभारंभ

केंद्रीय विद्यालय आईआईएम में 54 वीं क्षेत्रीय खो खो प्रतियोगिता का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। लखनऊ संभाग की 54 वीं क्षेत्रीय खो खो प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय आईआईएम में हुआ । उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय के नामित अध्यक्ष सुशील कुमार रहे । मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य धर्म प्रकाश ने किया । मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के यह बच्चे बहुत ही भाग्यशाली हैं जो इनको इतनी कम उम्र से ही खेलों में इस स्तर पर भाग लेने का अवसर प्रदान हो रहा है । उन्होंने बच्चों से पूरी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने को कहा। प्रतियोगिता की सारी गतिविधियों को देखने के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग के द्वारा विकास कुमार सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है । प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए राजेश कुमार वर्मा सचिव खो खो एसोसिएशन लखनऊ के नेतृत्व में 12 ऑफिशल्स सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे । प्रतियोगिता में अंडर – 14 की 9 एवं अंडर – 17 की 4 टीमें भाग ले रहीं हैं । उद्घाटन मैच में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईआईएम की अंडर 14 टीम ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायबरेली शिफ्ट 1 की टीम को हराया l दूसरे मैच में केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ अंडर 17 की टीम ने केंद्रीय विद्यालय मती अकबरपुर की टीम को हराया। आज के कार्यक्रम का संचालन कविता श्रीवास्तव ने किया l कार्यक्रम में विद्यालय के मुख्य अध्यापक मोहम्मद रिजवान सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *