भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

शाहजहांपुर।आराध्य भगवान परशुराम वंशज के अनुयायी सर्व ब्राह्मण संगठनों द्वारा संगठित होकर अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन समाज में जागृत व उत्साह वर्धन हेतु किया गया।
शाहजहांपुर जिला स्तर पर डॉ विजय पाठक जितेंद्र तिवारी, हरि शरण बाजपेई ,श्री दत्त शुक्ला ब्लॉक प्रमुख कांट,पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा, कौशल किशोर, अवधेश दीक्षित, विश्वदीप, रवि मिश्रा, असित पाठक आदि ने संयोजक की भूमिका निभाई। बहन कनुप्रिया की अध्यक्षता के अंतर्गत दिशा व निर्देशन के अनुसार डॉक्टर संजय अवस्थी, गौरव शुक्ला एडवोकेट, विकास मिश्रा विक्कू, विमलेश दीक्षित,गौरव शुक्ला बजाज एजेंसी,अनिल तिवारी, चैतन्य मिश्रा व अन्य सभी संभ्रांत विप्र जनों के सहयोग से सैकड़ो की संख्या में हर्ष उल्लास के साथ परशुराम धाम से सीता मठिया चौक घंटाघर बहादुरगंज सदर बाजार होती हुई यात्रा विश्वनाथ मंदिर पर संपन्न हुई। अनेक जगहों पर यात्रा का स्वागत फूल वर्षा कर एवं जलपान कराकर भव्य स्वागत किया गया। गांधी भवन में परम पूज्य अंतर्राष्ट्रीय संत प्रशांत प्रभु जी महाराज द्वारा ओजस्वी प्रवचन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *