दबंगों ने पहले घर पर मारा, फिर थाने में मारा उसके बाद पीड़ित पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया

दबंगों ने पहले घर पर मारा, फिर थाने में मारा उसके बाद पीड़ित पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया।

खुद की पिस्टल से घायल दबंग पहले तो भागने का प्रयास किया लेकिन जब लोगों ने उसे घेर लिया तो खुद के घायल होने का नाटक करता दिखा और इस इंतजार में था कि उसके और साथी वहां आ जाएं।
वाराणसी ब्यूरो चीफ
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के खुलासपुर गांव में दबंगों ने घर में घुसकर महेंद्र सिंह पुत्र स्व. शोभनाथ सिंह एवं उनके बेटे,बहु के साथ- साथ उनके बीमार भाई को भी जमकर मारा। मारने वालो में दिनेश शर्मा,आलोक शर्मा, प्रियांशु शर्मा, अविनेश उर्फ छोटू शामिल थे। दबंगों का मन इतने से भी नहीं भरा तो थाने में थाना प्रभारी के सामने भी महेंद्र को मारा और उल्टा पीड़ित पर ही मुकदमा भी दर्ज करवा दिया। पीड़ित का कहना है कि दबंगों का थाने से बहुत पुराना लेनदेन का संबंध है इसलिए थाना प्रभारी दबंग की हमेशा पैरवी करते रहते हैं। पीड़ित की तहरीर प्रभारी ने उठाकर फेंक दी जबकि दबंग बाद में आए और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवा दिए। इस मामले में पीड़ित का आरोप है कि रोहनिया थाने का सीसीटीवी फुटेज निकलवा लिया जाए सारा मामला साफ हो जाएगा। अब देखिए पुलिस कमिश्नर के आदेश का क्या होता है जहां वह बार-बार कहते हैं कि पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *