अयोध्या। महिला व बेटे के बीच हुये विवाद में बुजुर्ग बाप को परेशान कर रही है गोसाईगंज पुलिस। पीड़ित बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रजपलिया गांव पंचायत के बनकटवा निवासी पीड़ित बुजुर्ग घनश्याम निषाद का आरोप है कि उनका छोटा बेटा सुनील कुमार निषाद करीब 5-6बर्षो से संयुक्त परिवार से अपने बच्चों सहित अलग रह रहा है। उन्ही के गांव की एक शातिर महिला उनके बेटे सुनील पर किसी बात को लेकर गोसाईगंज पुलिस को कोई शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। बीट का सिपाही प्रार्थना पत्र के बारे में न बताता और न ही उसे दिखाता है।पीड़ित बुजुर्ग का कहना है कि सिपाही ने उन्हें बुलाकर थाने में ले जाकर बैठा दिया और उन्हें भला बुरा कहा। कहा सिपाही महिला का करीबी है उनके बेटे को ढूढने की जगह उन्हें परेशान व हैरान कर रहा है।सिपाही सुनील को ढूढ कर लाने को उनपर अनैतिक दबाव बना रहा है जबकि सुनील के बारे में उन्हें कोई जानकारी नही है।बताया गया शातिर महिला तीन बच्चों की माँ है। जो अपनी ससुराल नही जाती है और मायके में ही रहती है। महिला अम्बेडकर नगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र की बेला गांव पंचायत की गानापुर गांव में ब्याही हैं। महिला अपने पति को पागल बताती है।जबकि उसका पति शादी व्याह में कैटर्स का काम करता है।

