रोड शो कर इंडियन बैंक ने विभिन्न जमा, ऋण उत्पादों एवं साइबर सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया

रोड शो कर इंडियन बैंक ने विभिन्न जमा, ऋण उत्पादों एवं साइबर सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। इंडियन बैंक ने लखनऊ शहर के जनेश्वर मिश्र पार्क क्षेत्र में रोड शो कर जनमानस को बैंक की नवीनतम बचत योजनाओं, डिजिटल डिलीवरी चैनल, चालू एवं बचत खातों के विषय में तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जानकारी प्रदान की। इस रोड शो का नेतृत्व बैंक के मुख्य महाप्रबंधक लखनऊ सुधीर कुमार गुप्ता द्वारा अंचल प्रमुख लखनऊ पंकज कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक लखनऊ सुधीर कुमार गुप्ता ने इंडियन बैंक की वार्षिकी एवं तिमाही वित्तीय परिणामों के अच्छे प्रदर्शन पर अपनी खुशी जाहिर की और इसके लिए समस्त ग्राहकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है| बैंक का निवल लाभ मार्च 2024 में ₹ 2247 करोड़ के सापेक्ष मार्च 2025 में 32% वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि के साथ ₹ 2956 करोड़ रहा, साथ ही उन्होंने बताया कि इंडियन बैंक गुणवत्तापूर्ण ऋण विस्तार, जमा राशि पर विशेष ध्यान, डिजिटल नवाचार, उत्कृष्ट ग्राहक सेवा, उन्नत आस्ति गुणवत्ता एवं संवर्द्धित लाभप्रदता के रणनीतिक पहलों के माध्यम से विकास की संवृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रदर्शन ऋण वितरण में वृद्धि, शुद्ध ब्याज आय में सुधार और बेहतर एसेट क्वालिटी के कारण संभव हो पाया। जो कि हमारे मजबूत कारोबारी मॉडल और ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है। हम सतत विकास, डिजिटल नवाचार और विवेकपूर्ण जोखिम प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करते हुए आगे भी स्टेकहोल्डर्स के लिए मूल्य सृजन करते रहेंगे।

इस अवसर पर अंचल प्रबंधक लखनऊ पंकज कुमार सिंह ने बैंक द्वारा मिल रही सेवाओं से जुड़ने तथा डिजिटल लेनदेन में होने वाली धोखाधड़ी से बचाव हेतु सावधानियों को अपनाने का आह्वाहन किया एवं सभी बैंककर्मियों को इस जागरूकता अभियान में बढ़चढ़ कर भागीदारी हेतु प्रेरित किया तथा भविष्य में इसी तरह के बैंकिंग सेवाओं से संबंधित जागरूकता अभियान जारी रखने की बात कही।

इस रोड शो के दौरान उप अंचल प्रबंधक लखनऊ राजेश कुमार, एम.ए.पी.सी. सहायक महाप्रबंधक शशांक मिश्रा, क्षेत्र महाप्रबंधक एवं अंचल कार्यालय लखनऊ के अधिकारीगण, विभिन्न शाखाओं, वर्टिकल्स के अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने अपनी सहभागिता प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *