आर एल पाण्डेय
लखनऊ. पारा कोतवाल राजेश कुमार के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने एक युवक को देशी शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
कोतवाल श्री कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त डी. के. ठाकुर के निर्देशन व पुलिस उपायुक्त
दक्षिणी गोपाल कृष्ण के मार्गदर्शन में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी पुणेन्दु सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी आशुतोष कुमार के पर्यवेक्षण में पारा कोतवाली में तैनात दरोगा अभिषेक कुमार सहयोगी सिपाहियों के साथ तिकुनिया मोड़ पर गश्त कर रहे थे. तभी उन्हें उन्नाव जिले के अजगैन थाने के बत्तू खेड़ा निवासी अंसू कश्यप पुत्र पप्पू कश्यप संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया. पकड़ कर तलाशी लेने पर उसके पास से 15 शीशी (दो सौ एमएल) विंडीज मार्का देशी शराब बरामद की गयी. अभियुक्त अंसू कश्यप को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया.

