आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अर्बन एण्ड रूरल पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय का उद्घाटन डा० यू.बी सिंह, संयुक्त निदेशक (से० नि०), रीजनल सेंन्ट्रल फॉर अर्बन इंवायरमेन्टल स्टडीज, विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डी के अवस्थी,राष्ट्रीय सचिव ए. रुस्दान अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शशिकुमार मिश्र, , शिवकंठ पाण्डेय अध्यक्ष के. डी.एल कानपुर व विशेष रूप से प्रदेश प्रभारी परशुराम सिंह, महिला प्रदेश प्रभारी श्रीमती गायत्री जी ने भी भाग लिया । इस अवसर पर राष्ट्रीय पार्टी चीफ जुनैद अंसारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पार्टी का यह नारा है कि
* जिस की सरकार उसके साथ लेकिन स्थानीय निकाय का विकास * उन्होंने कहा कि हमें सरकार नहीं बनाना बल्कि हमें सरकार में भागीदारी चाहिए।शशि कुमार मिश्र ने चुनाव में 17 नगर निगमो तथा 11 महानगरों में विधानसभा हेतु प्रत्याशी को चुनाव के लिए उतारना होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए पार्टी को मजबूत बनाने हेतु पार्टी सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपील की।

