मदर्स डे पर फीनिक्स यूनाइटेड मॉल लखनऊ में माताओं को मिला विशेष सम्मान
– उपहारों, फ़िल्म स्क्रीनिंग और दिलचस्प एक्टिविटीज़ से सजी रही शाम
– ‘माताएं हमारे जीवन की प्रेरणा हैं, उनके योगदान को सम्मानित करना हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।’
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ।फीनिक्स यूनाइटेड मॉल लखनऊ में मदर्स डे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लॉयंस क्लब आशियाना, इनर वील क्लब आलमबाग समेत पेटल्स आलमबाग विमेंस ग्रुप से 150 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर माताओं के सम्मान में केक काटा गया और उनके लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग की गई। कार्यक्रम में शामिल सभी माताओं के चेहरे पर खुशी और आत्मगौरव साफ़ नजर आया।
इस दिन को और भी खास बनाने के लिए मॉल परिसर में ग्राहकों के लिए कई दिलचस्प एक्टिविटीज़ का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और उनके बच्चों से जुड़े दिलचस्प सवाल-जवाब प्रतियोगिता समेत विभिन्न एक्टिविटी हुईं। इसके बाद प्रतिभागियों को उपहार और वाउचर भेंट किए गए, जिससे वातावरण में उत्साह और सामुदायिक जुड़ाव की भावना और मज़बूत हुई।
फीनिक्स यूनाइटेड मॉल लखनऊ के सीनियर सेंटर डायरेक्टर श्री संजीव सरीन ने कहा कि माताएं हमारे जीवन की प्रेरणा हैं। उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है और इस दिन को उनके लिए यादगार बनाना हमारा प्रयास है। हम हमेशा ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाता रहेंगे।

