नमो नारायण जनता मंदिर हजरतगंज में बड़े मंगल का विशाल भंडारा आयोजित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। नमो नारायण जनता मंदिर हजरतगंज में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ा मंगल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण में प्रधान पुजारी आचार्य बद्री नाथ पाण्डेय एवं मंदिर के समस्त पुजारी एवं कार्यकर्तागण ने भाग लिया। आचार्य संत प्रसाद पाण्डेय, आचार्य हरि शरण दुबे,संतोष कुमार पाण्डेय, राजकुमार मिश्रा, विजय प्रकाश पाण्डेय , बृज कुमार शुक्ला,राम कुबेर पांडे, शिवांश अग्रवाल,रमेश पाण्डेय, राकेश पाण्डेय,विजय मिश्रा ,श्याम सुंदर, रंजीत, विक्की शर्मा उपस्थित रहे।

