जीयनपुर थाना से मात्र 200 मीटर दूर मैन चौक पर हुई चोरी पुलिस को नही लगी भनक जीयनपुर चौक पर स्थित जाफर मोबाइल की दुकान में चोरी

जीयनपुर थाना से मात्र 200 मीटर दूर मैन चौक पर हुई चोरी पुलिस को नही लगी भनक
जीयनपुर चौक पर स्थित जाफर मोबाइल की दुकान में चोरी

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: नीतीश जायसवाल

आजमगढ़: जीयनपुर कस्बे के मुख्य चौक पर शुक्रवार की रात में मोबाइल की दुकान का शटर का ताला तोड़कर 16 हजार रुपए नकद एवं लगभग नब्बे हजार रुपए की मोबाइल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
इस चोरी से नगर में तरह तरह बाते की सामने आ रही है आखिर रात के पिकेट ड्यूटी के दौरान चोरों की हिम्मत कैसे हुई चोरी करने में इस चोरी को लेकर नगरवासी काफी भयभीत है

सुबह शटर का ताला टूटने की सूचना पड़ोसियों ने दुकान मालिक को दी। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने जीयनपुर कोतवाली में चोरी की तहरीर दी।

लबे चौक हुई चोरी की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जीयनपुर चौक पर दिन रात सिपाहियों की पीकेट ड्यूटी रहती है। इसके बाद भी चौक पर हुई चोरी से व्यापारियों में काफी भय व्याप्त है।

जीयनपुर कोतवाली के कस्बा सगड़ी निवासी फहीम अहमद पुत्र सफर की जीयनपुर मुख्य चौक पर स्थित सानू कटरे में जायर मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान है। फहीम ने बताया कि शुक्रवार को रात में 9:00 बजे के लगभग वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात अज्ञात चोरों ने सटर में बंद ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान में रखा ₹16000 नकद एवं विभिन्न कंपनियों की तीस मोबाइल, ब्लूटूथ सेट, मोबाइल चार्जर सहित लगभग ₹ एक लाख कीमत का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मुख्य चौक पर हुई चोरी से व्यापारी काफी भयभीत है। कोतवाली प्रभारी हेमेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *