ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा में फेज-1 थाने की पुलिस ने रेकी करने के बाद चोरी की घटना को अंजाम देने वाली एक सातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया है, आरोपी महिला की पहचान दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी रेनू उर्फ नैना के रूप में हुई है | उसके पास से चोरी के चार मोबाइल, एक महंगी घड़ी, नकदी के साथ-साथ कई अन्य सामान भी बरामद किए गए | फेज-1 थाना प्रभारी ने बताया कि पिजी और घरों को निशाना बनाने वाली इस चोर महिला ने चोरी की कई घटनाओं का अंजाम दे चुकी है, स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस की एक टीम गठित की गई और मुखबिर की सूचना पर महिला को पकड़ लिया गया| पुलिस ने शख़्ती से पूछताछ की तो पता चला कि महिला के खिलाफ नोएडा के अलग-अलग थानों में छह केस दर्ज, दिल्ली में भी उसके नाम से कई मुकदमे दर्ज हैं | नोएडा सेक्टर 15 के एक घर से उसने दो मोबाइल चुराए थे जिसको उसने काफी कम दामों में राहगिरो को बेच दिए, उसने बताया कि वह चोरी करने से पहले रैकी करती थी किसी पिजी या घर को निशाना बनाती थी अगर किसी को उसके ऊपर संदेह हो गया तो वह वहां से कोई न कोई बहाना बनाकर भाग जाती थी| पुलिस ने अपने खुलासे में बताया कि महिला और उसका पति दोनों ही चोरी का काम करते हैं, दोनों अलग-अलग एरिया चुनते हैं और चोरी की घटना को अंजाम देते थे, पुलिस उसके पति की भी तलाश कर रही है |

