अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के कार्यक्रमों का शुभारंभ समारोह योग विभाग के सभागार में आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के कार्यक्रमों का शुभारंभ समारोह योग विभाग के सभागार में आयोजित

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग,फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के कार्यक्रमों का शुभारंभ समारोह योग विभाग के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर बी.डी. सिंह अधिष्ठाता विधि संकाय लखनऊ विश्वविद्यालय थे। अध्यक्षता प्रोफेसर आर.के. सिंह पूर्व कुलपति एस.बी.एस. विश्वविद्यालय देहरादून व विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर आर.ए.एस. कुशवाहा डीन स्टूडेंट वेलफेयर के. जी.एम.यू. थे। प्रोफेसर बी. डी. सिंह ने कहा कि 2025 के योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग निर्धारित किया गया है। प्रोफेसर आर. ए. एस. कुशवाहा ने कहा कि योग स्वास्थ्य उन्नति का अच्छा साधन है। अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर आर. के. सिंह ने बताया कि योग भारत की प्राचीन पद्वति है, जनसामान्य को अनिवार्य रूप से इसे अपनाना चाहिए।

संकाय के कोऑर्डिनेटर डॉ अमरजीत यादव ने बताया कि इस वर्ष 21 मई 2025 से 21 जून 2025 तक योग के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10 सेमिनार 6 कार्यशालाएं 3 प्रतियोगिताएं तथा 8 विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा, तथा एक माह तक प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से योग सभागार में कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जाएगा।

योग जीवन शैली और स्वास्थ्य, योग के माध्यम से मधुमेह का प्रबंध, मानसिक विकारों में योग की भूमिका, भारतीय संस्कृति एवं योग, आध्यात्मिक विकास के लिए योग,मोटापा प्रबंधन में योग, शरीर पर प्राणायाम का प्रभाव, स्वस्थ शरीर के लिए योग, टेक्नो स्ट्रेस एवं योग इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर सेमिनार का आयोजन होगा। योगासन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, योग दिवस के लिए इस साल
एक पृथ्वी– एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम निर्धारित किया गया है इस सूत्र का वाक्य को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा योग संगम कार्यक्रम के अंतर्गत 21 जून को सामूहिक योगाभ्यास का अभूतपूर्व कार्यक्रम का आयोजन होगा।

योग बंधन– अंतरराष्ट्रीय सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

योग पार्क– पार्कों में साप्ताहिक योग सत्रों का आयोजन होगा।

योग समावेश– दिव्यांग जन, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों विशेष जरूरत वाले समूह के लिए विशिष्ट योग कार्यक्रम

योग प्रभाव– योग का समाज और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का मूल्यांकन करने हेतु कार्यक्रम होंगे।

योग कनेक्ट– इसमें विभिन्न योग गुरुओं नीति निर्माताओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को शामिल करते हुए कार्यक्रम होंगे।

हरित योग– औषधीय पौधों का रोपण और योग को जोड़ते हुए गतिविधियां की जाएगी।

योग अनप्लग्ड– युवाओं और युवतियों को आकर्षित करने हेतु ऑनलाइन एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर योग की गति विधियां की जाएगी।

योग महाकुंभ– 29 मई 2025 को योग उत्सव का कार्यक्रम सेकेंड कैंपस जानकीपुरम में किया जाएगा।

संयोग– समकालीन चिकित्सा प्रणालियों में योग के साक्ष्य के एकीकरण पर कार्यक्रम किए जाएंगे। उपरोक्त के अतिरिक्त 8 विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। जिसमें प्रतिदिन प्रात 6:00 बजे सामूहिक योगाभ्यास भी होगा।

दिनांक 12. 6.25 को प्रातः 6:00 बजे विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कार्यक्रम होगा।

दिनांक 13. 6.25 को प्रातः 6:00 बजे से गोमती नदी के जल में नाव पर योगासन का प्रदर्शन
14. 6.2025 को आंगनबाड़ी कार्मिकों के लिए योग सत्र चिन्हित स्थान पर होगा।
दिनांक 15. 6. 2025 को के.जी.एम.यू. के तरण ताल में प्लाविनी प्राणायाम का कार्यक्रम।

दिनांक 16.06.2025 को प्रातः 10:00 बजे से के.जी.एम.यू. के स्त्री एवं प्रसूत रोग विभाग में गर्भवती महिलाओं के लिए योग शिविर।

दिनांक 17.06.2025 को प्रातः 9:00 बजे से के.जी.एम.यू. के कैंसर से पीड़ित रोगियों के लिए योग शिविर।

दिनांक 18. 6.2025 को प्रातः 8:00 बजे से के.जी.एम.यू. के लिंब सेंटर पर दिव्यांग जनों के लिए योग शिविर का आयोजन।
दिनांक 19. 6.2025 को प्रातः 7:00 बजे से जानकीपुरम स्थिति छवि सहारा वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए योग शिविर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *