अपने ही बन रहे अपनों के कातिल, रिश्‍ते हो रहे तार-तार

गोरखपुर खजनी डी के यू हिन्दी दैनिक रवि कुमार  : गोरखपुर अपनों के लिए जान देने के दावे और कहानियां सुनने में आती रहती हैं, लेकिन मामूली बात के लिए अपनों का कत्‍ल कर देना चौंकाने वाला है। देवरिया में एक सप्‍ताह के अंदर इस तरह की पांच वारदातें हो चुकी हैं। छाेटी-छोटी बात को लेकर अपनों ने ही परिवार के किसी सदस्‍य को मौत के घाट उतार दिया। किसी ने पति की हत्या करा दी, किसी ने भाई, किसी ने पत्नी की हत्या कर दी। अधिकांश मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपित जेल भेजे जा चुके हैं।
जिंस पहनने पर भतीजी को उतार दिया मौत के घाट
देवरिया के महुआडीह क्षेत्र की नेहा को उसके सगे चाचा और परिवार के अन्‍य लोगों ने मिलकर पिछले दिनों मौत के घाट उतार दिया। नेहा को जिंस पहनना पसंद था, लेकिन उसके चाचा और परिवार के लोगों को यह रास नहीं आ रहा था। वे नेहा को जिंस पहनने से रोकते थे। नेहा उनकी बात अनसुनी कर आमतौर से जिंस ही पहनती थी। इसी बात से नाराज होकर चाचा ने परिवार के दूसरे लोगों के साथ मिलकर नेहा को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।देर तक सोने से मना करने पर कर दी भाई की हत्‍या
बरियापुर क्षेत्र के सरैया निवासी अरविंद यादव की हत्‍या उनके दो छोटे भाइयों ने कर दी थी। दोनों छोटे भाई देवरिया शहर में रह कर पढ़ाई करते थे। अरविंद गांव से भाइयों से मिलने आए। सुबह का वक्‍त था। उस समय दोनों भाई कमरे में सो रहे थे। इस बात पर अरविंद ने काफी नाराजगी जताई और दोनों भाइयों को काफी फटकार लगाई। इस बात से नाराज दोनों छोटे भाइयों ने मिलकर उन्‍हें पीटकर मौत के घाट उतार दिया।प्रेमी संग मिलकर पति का कर दिया कत्‍ल
तरकुलवा क्षेत्र के मैनपुर रहने वाले जीतेंद्र की पिछले दिनों हत्‍या कर दी गई थी। उनका शव गंडक नदी में मिला था। आरोप उनकी पत्‍नी और पत्‍नी के प्रेमी पर है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि जीतेंद्र की पत्‍नी का एक युवक से अनैतिक संबंध था। जीतेंद्र को पत्‍नी पर संदेह होने लगा था। पुलिस की माने तो उन्‍हें रास्‍ते से हटाने के लिए पत्‍न ने प्रेमी के साथ मिलकर उनको मौत के घाट उतार दिया।दहेज के लिए कर दी पत्‍नी की हत्‍या
भटनी क्षेत्र के बनकटा तिवारी निवासी प्रियंका की ससुराल में मौत हो गई थी। मायके के लोगों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोगों ने ही प्रियंका की हत्‍या की है। पिता की तहरीर पर ससुराल के लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्‍या करने का मुकदमा दर्ज है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।पत्‍नी को उतार दिया मौत के घाट देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के तिलई बेलवा निवासी पिंटू ने पत्‍नी रिंकू को मौत के घाट उतार दिया। आरोपित को जेल भेजा जा चुका है। बताते हैं कि पिंटू ने कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था। पत्‍नी उस पर लोगों का कर्ज लौटाने का दबाव बना रही थी। पुलिस के मुताबिक इसी बात से नाराज होकर रिंकू ने पत्‍नी को मार डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *