जैन. इनिशियटिव ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। गोण्डा मुख्यालय के निकट ग्राम सभा परेड सरकार में जैनस इनिशिएटिव व रोटरी क्लब, गोण्डा ग्रीन के सयुंक्त तत्वावधान में बच्चों में व्यक्तिगत स्वच्छता के रोगों से लड़ने एवं तीसरी लहर से बचने के लिए , बच्चों को उसके फायदे व विभिन्न संक्रामक रोगों के बचाव पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में बच्चों को हाइजीन किट के साथ-साथ समस्त ग्राम वासियों को नि:शुल्क मास्क वितरण एवं स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर लगभग 130 बच्चों में हाइजीन किट वितरण किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर एस केसरी ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे देश में फैली कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी ख़त्म नहीं हुई है और तीसरी लहर की चर्चा शुरू हो गई है। ये लहर कब आएगी इसका ठीक अंदाज़ा लगा पाना अभी मुश्किल है लेकिन डॉक्टरों और एक्सपर्ट्स का मानना है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए बेहद ख़तरनाक साबित हो सकती है lजैनस इनिशिएटिव के संस्थापक डॉ पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय कार्य है। जनपद के ग्राम सभाओं में शिविर लगाकर लोगों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उन्हें नि:शुल्क मास्क हाइजीन किट नि:शुल्क प्रदान करना लोक हितकारी कार्य है। जैनस इनिशिएटिव के संस्थापक डॉ पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम जगह जगह आयोजित कर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना हमारी संस्था का लक्ष्य है। रोटरी क्लब के डा. आलोक अग्रवाल ने कहा कि हमें कोरोना से डरना नहीं बल्कि लड़ना है और सावधानियों के साथ आगे बढ़ना है।
रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष जसपाल सलूजा ने कहा कि इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए मास्क का प्रयोग अवश्य करें । शिविर के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर एस केसरी व डा. पंकज श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । परेड सरकार के प्रधान अनंत कुमार शुक्ला बब्बू शुक्ला ने आए हुए अतिथियों को पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संचालक व कुशल वक्ता के के श्रीवास्तव को मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ पंकज ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया l कार्यक्रम में प्रो. रंजन शर्मा प्रो. एसबी सिंह प्रो. एवं वरिष्ठ पत्रकार ओकार पाठक अनिल श्रीवास्तव बृजेश पवन विकास मनोहर उत्तर प्रदेश पेंशनर कल्याण संस्था के मंत्री के बी सिंह रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन के अध्यक्ष पुनीत बंसल अश्वनी श्रीवास्तव इनकम टैक्स अधिवक्ता आलोक सिन्हा भूपेंद्र आर्य अफजाल अशफाक अहमद रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन से टेरियन रो.आशीष अग्रवाल रो.कमल किशोर शाह गोपाल मित्तल निर्मल जैन प्रदेश कोऑर्डिनेटर आशीष श्रीवास्तव मनोज श्रीवास्तव सिद्धार्थ श्रीवास्तव एकांश श्रीवास्तव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *