अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ) मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या के निर्देश के अनुपालन में मिशन प्रेरणा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु खण्ड विकास अधिकारी सभागार मया में शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला रोजगार अधिकारी अयोध्या प्रवीण कुमार यादव द्वारा की गई।
जिला रोजगार अधिकारी प्रवीण कुमार यादव द्वारा माँ सरस्वती के माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के संयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा द्वारा जिला रोजगार अधिकारी को बुके देकर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही साथ ए आर पी प्रवीण कुमार मिश्र , श्रीमती श्रुति मिश्रा,ओंकार नाथ पांडे, सत्येंद्र पांडे व कपिल देव सोनी द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर सभी एआरपी द्वारा जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुनील श्रीवास्तव व डी सी सामुदायिक अखिलेश कुमार पांडे को भी सम्मानित किया गया। विभिन्न विकास खण्डों से आए हुए संदर्भदाताओं का भी शिक्षक संकुल सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया। संदर्भ दाता एसआरजी डॉ अंबिकेश त्रिपाठी द्वारा पीपीटी के माध्यम से ‘निपुण भारत योजना’ पर प्रकाश डाला गया।इस मौके पर डॉ त्रिपाठी ने बताया कि निपुण भारत मिशन की शुरुआत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 3 वर्ष से 9 वर्ष तक के सभी बच्चों को बुनियादी भाषायी दक्षता व गणितीय दक्षता हासिल कराने हेतु 05 जुलाई 2021 को की गयी।एस आर जी अमित कुमार मिश्रा द्वारा ‘सरल ऐप’, ई-पाठशाला फेज़-5 मनीष देव गुप्ता, ‘दीक्षा ऐप’ सदक ए हुसैन, ‘रीड अलांग ऐप’ श्रीमती अंजू वर्मा, ‘प्रेरणा लक्ष्य ऐप’ श्रीमती निवेदिता उपाध्याय, ‘मोहल्ला क्लास’ पर बृजेश कुमार यादव द्वारा पीपीटी के माध्यम से अच्छी जानकारी प्रदान की गयी।खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में विकास खण्ड मया में मिशन प्रेरणा के तहत किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि यह विकास खण्ड सबसे पहले प्रेरक ब्लॉक बनेगा।जब तक बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं, अभिभावकों व विद्यालय परिवेश से जुड़े हुए शुभ चिंतकों द्वारा मोहल्ला कक्षाओं को और गति प्रदान की जाए। कार्यक्रम के समापन में खंड शिक्षा अधिकारी मया ने मिशन प्रेरणा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में बताते हुए मया विकास खण्ड में आये हुए सभी सन्दर्भदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

