गाजियाबाद में आंधी और बारीश ने मचाया कहर, एसीपी कार्यालय की छत गिरी, अंदर सो रहे दरोगा की दर्दनाक मौत :-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद में शनिवार रात आंधी और बारिश ने कहर ढा दिया, आंधी इतनी तेज थी कि जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गये, कहीं-कहीं छत दीवालें भी गिर गई | रात लगभग 2 से 3:00 के बीच में आई तेज आंधी और बारिश में लोनी अंकुर विहार एसीपी इंदिरापुरी कार्यालय की छत भी अचानक भरभरा कर गिर गई जिसके मलवे में अंदर सो रहे वीरेंद्र कुमार मिश्रा दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये, सुबह जब पुलिस कर्मी एसीपी कार्यालय पहुंचे तब जाकर घटना की जानकारी हो पाई और आनन फानन में दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि रात में दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा कार्यालय में ही सो गए थे, आंधी और बारिश इतनी तेज थी कि छत गिरने की घटना तुरंत किसी को पता ही नहीं चल पाई और यह दर्दनाक हादसा हो गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *