ललितपुर आईएएस सहित कई बड़े अफसरों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 16 घायल

आईएएस सहित कई बड़े अफसरों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 16 घायल
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
ललितपुर: आईएएस सुनील वर्मा विशेष सचिव रेशम नोडल अफसर बनकर ललितपुर में विकास कार्य का निरीक्षण करने शासन के निर्देश पर आज देवगढ़ गए थे। जंगल में देवगढ़ बौद्ध गुफा के पास मधुमक्खियों ने अफसरों पर हमला कर दिया अफसरों के दल में सीडीओ, एडीएम, नमामि गंगे, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और लेखपाल सहित प्रशासनिक अफसर मौजूद थे मधुमक्खियों के हमले में कम से कम 16 लोग घायल हो गए हैं। सूत्रों की माने तो *मधुमक्खियों ने अफसरों को दौड़ा-दौड़ा काटा है जिन्हे बचाने के लिए प्रशासन को कंबल मंगवाना पड़ा।* घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, *सीडीओ कमलाकांत पाण्डेय की हालत गंभीर बताई जा रही है।* जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व अन्य अफसर एवं डाक्टरों की टीम अस्पताल में मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *