गाजियाबाद में हिस्ट्री सीटर क्रिमिनल को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की गोली लगने से हुई मौत:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद के मसूरी थाना अंतर्गत नाहर गांव में मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर अपराधी कादिर को छापेमारी कर पकड़ने गई नोएडा पुलिस टीम पर फायरिंग और पत्थरबाजी की गई, पत्थरबाजी कर रही भीड़ में अपराधी कादिर के गुर्गे और रिश्तेदार भी शामिल थे, जिन्होंने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया और एक सिपाही सौरभ को गोली लग गई, घायल सिपाही को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई | दो सिपाही घायल भी हो गए जिनका उपचार चल रहा है, पुलिस टीम को इस बात का बिल्कुल भी भरोसा नहीं था कि उनके ऊपर फायरिंग और पत्थरबाजी हो सकती है, पुलिस जैसे ही कादिर को गिरफ्तार कर ले जाने लगी उसको छुड़ाने की नीयत से पत्थर बाजी और फायरिंग की गई कादिर अभी डेढ़ महीने पहले ही जेल से छूट कर आया था उसके ऊपर गैंगस्टर लूट और चोरी के 16 मामले पहले से ही दर्ज हैं, उसने लूट और चोरी की कमाई से एक कोठी बना रखी है जिसमें पुलिस और दुश्मनों की निगरानी करने के लिए काफी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगा रखें हैं पुलिस फायरिंग करने वाले सभी चेहरों की तलाश कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *