विनोद सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा से राजनैतिक माहौल गर्म

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ) समाज सेवी विनोद सिंह के रूदौली विधान सभा  क्षेत्र से चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच क्षेत्र का राजनैतिक माहौल गर्म हो गया है।चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कुछ लोगों की नींद उड़ गई है।
पिछले दस वर्षों से विनोद सिंह क्षेत्र में रह कर काफी जनसम्पर्क कर चुके हैं।रूदौली विधान सभा का कोई ऐसा गांव नही बचा है जहाँ पर उनके समर्थक न हों।सबसे खास बात तो यह है कि सभी वर्ग के लोगों में उनकी जबरदस्त पैठ बनी है।लोगों के सुख दुख में वे बराबर शरीक रहते है।उनके अंदर इतना आकर्षण है जो एक बार भी उनसे मिल जाता है उन्ही का गुणगान करने लगता है।संकट के समय जो भी उनके पास पहुंचा है उसकी उन्होंने यथासंभव मदद की है।बेहद मिलनसार मृदुभाषी विनोद सिंह के चुनाव लड़ने पर अन्य दलों के प्रत्याशियों को भी इस बार अपनी तिजोरी को खाली करना पड़ेगा।क्योंकि इस मामले में विनोद सिंह से टक्कर लेना आसान नही है।चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच उनके सैकड़ों समर्थक भी प्रचार करने में जुट गये हैं।उनके समर्थकों में भी एक दूसरे से प्रचार में आगे रहने की होड़ लगी है।बहरहाल परिणाम जनता के हाथ मे है लेकिन इस बार रूदौली विधान सभा क्षेत्र का चुनाव विनोद सिंह के लड़ने से काफी दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *