सनातन धर्म यात्रा की लखनऊ से 150 लोगों के साथ उज्जैन के लिए रवानगी
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सनातन धर्म को निरंतर मजबूती देने के लिए श्रीमद् भागवत भक्त सेवा समिति लखनऊ विगत वर्षों की भांति इस वर्ष उज्जैन महाकालेश्वर मध्य प्रदेश में 150 लोगों के साथ श्री शिव महापुराण का आयोजन दिनांक 2 जून 2025 से करने जा रही है आज यात्रा को पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर विधायक नीरज बोरा एवं मठ श्री मनकामेश्वर मंदिर की महन्त पूज्य महंत दिव्या गिरी जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया समित के अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला ने बताया यात्रा में 150 लोग शामिल हैं यात्रा झांसी स्थित ओरछा राजाराम सरकार, मध्य प्रदेश दतिया स्थित मां पीतांबरा देवी, इंदौर स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के उपरांत उज्जैन महाकालेश्वर मध्य प्रदेश में शिव महापुराण के उपरांत 11 जून को लखनऊ वापसी करेगी यात्रा मे राजेंद्र सिंह,आदित्य शुक्ला अवनीश दीक्षित, बृजेश मिश्रा, संदीप अग्रवाल राजेंद्र बाजपेई विनय शुक्ला भघुनाथ मिश्रा ओमप्रकाश दीक्षित सत्येंद्र त्रिवेदी संरक्षक/पार्षद अनुराग मिश्रा के साथ उपस्थित रहे।

