उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश की अध्यक्षता में एनआईसी कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक

मुख्य चुनाव आयुक्त उ0प्र0 की वीडियों कान्फ्रेसिंग में दिये गये निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश की अध्यक्षता में एनआईसी कार्यालय में हुई। जिसमें उन्होंने अवगत कराया है कि स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरुकता अभियान निरंतर चलाया जायेगा, जिससे 01 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं व जिनका नाम मतदाता सूची में नही है उन्हें वोटर बनाने के लिए प्रेरित व जागरुक किया जा रहा है विशेषकर महिलाओं व दिव्यांगो को भी मतदाता बनने के लिए जागरुक किया जा रहा है। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र स्तर पर स्वीप नोडल अधिकारी की नियुक्ति व स्वीप कोर कमेटी का गठन कर लिया गया है। जिसके माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान को गति दी जायेगी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि ईएलसी निर्वाचन साक्षरता क्लब, चुनावी पाठशाला, मतदाता जागरुकता फोरम और मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान चलाकर लोगो को वोटर बनने हेतु तथा मतदान करने के लिए प्रेरित व जागरुक किया जायेगा। उन्होंने निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण  तथा सम्प्रति निरन्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में भी समीक्षा किया।
इस अवसर पर स्वीप प्रभारी/जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित, समस्त उपजिलाधिकारी, स्वीप को-आडिनेटर सै0 मो0 मुस्तफा, रमेश चन्द्र यादव, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर प्रतीक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *