पारा पुलिस टीम ने वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर के निर्देशन, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी गोपाल कृष्ण चौधरी के मार्गदर्शन, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी पुर्णेन्दु सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी आशुतोष कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पारा राजेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चन्द्रभान सिंह व सहयोगी सिपाही बृजेश कुमार , महिला सिपाही नेहा वर्मा ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 313/21 धारा 363/366 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त गौरव सिंह पुत्र बाबू सिंह उर्फ वीरेन्द्र सिंह निवासी कुर्रिया कला थाना काँट जिला शाहजहाँपुर को अपहृता के साथ काकोरी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *