जिले के बीकापुर व रुदौली ब्लाक का शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)जिले की मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या के निर्देश के अनुपालन में मिशन प्रेरणा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु खण्ड विकास अधिकारी सभागार बीकापुर में शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी  रवींद्र सिंह व खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी बीकापुर  अमित श्रीवास्तव द्वारा की गई। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत खण्ड विकास अधिकारी , वित्त लेखाधिकारी द्वारा माँ सरस्वती के माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ की गई । कार्यक्रम का सफल  संचालन श्रीमती विद्या यादव द्वारा किया गया । संदर्भ दाता एस आर जी डॉ अंबिकेश त्रिपाठी द्वारा पीपीटी के माध्यम से ‘निपुण भारत योजना’ पर प्रकाश डाला गया । डॉ त्रिपाठी ने बताया कि निपुण भारत मिशन का उद्देश्य 03 वर्ष से 09 वर्ष तक के बच्चों को आधारभूत भाषाई दक्षता के साथ साथ गणितीय दक्षता को  2026-27 तक हासिल कराना है।  एस आर जी अमित कुमार मिश्रा द्वारा ‘सरल ऐप’, ई-पाठशाला, फेज़-5  मनीष देव गुप्ता, ‘दीक्षा ऐप’  व ‘प्रेरणा साथी’   सदक ए हुसैन, ‘रीड अलोैंग ऐप’ श्रीमती अंजू वर्मा, ‘प्रेरणा लक्ष्य ऐप’ श्रीमती निवेदिता उपाध्याय, ‘मोहल्ला क्लास’ ब्रिजेश कुमार यादव द्वारा अपने विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों के बारे में पीपीटी के माध्यम से अच्छी जानकारी प्रदान की। खण्ड  शिक्षा अधिकारी बीकापुर  द्वारा अपने उद्बोधन में विकास खण्ड बीकापुर  में प्रेरणा मिशन के तहत किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि यह विकास खण्ड सबसे पहले प्रेरक ब्लॉक बने जिसमें जब तक बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं, अभिभावकों व विद्यालय परिवेश से जुड़े हुए शुभ चिंतकों द्वारा मोहल्ला कक्षाओं को और गति प्रदान की जाए। वित्त एवं लेखाधिकारी रवींद्र सिंह ने कहा कि ऐसे प्रेरणा साथी जो मोहल्ला कक्षाओं के संचालन में बेहतर करेंगे उन्हें जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित कराया जाएगा। कार्यक्रम में ए आर पी राहुल प्रजापति, राम नारायण वर्मा, सुजीत सिंह, पुनीत सिंह तथा  शिक्षक संकुल अनिल सिंह, सच्चिदानंद मिश्र, विद्या यादव, रुपाली, अर्चना द्विवेदी, अनिल प्रजापति, शीलधर सिंह, रमा शंकर, शबाना बेगम, उमा देवी, आनंद कुमार, डिम्पल साहू, सुधा वर्मा आदि  उपस्थित रहे।वही जिले के रुदौली मे मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या के निर्देश के अनुपालन में मिशन प्रेरणा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु खण्ड विकास अधिकारी सभागार रुदौली में शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ,अयोध्या के प्रधानाचार्य  जयराम रहे।इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ वीणा वादिनी की प्रतिमा पर जयराम एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ,अयोध्या संतोष कुमारदेव पांडेय द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर की गयी।कार्यक्रम का संचालन श्री रामकृष्ण गुप्ता जी द्वारा किया गया।संदर्भ दाता एस आर जी डॉ अंबिकेश त्रिपाठी द्वारा पीपीटी के माध्यम से ‘निपुण भारत योजना’ पर प्रकाश डाला गया । डॉ त्रिपाठी ने बताया कि निपुण भारत मिशन का उद्देश्य 03 वर्ष से 09 वर्ष तक के बच्चों को आधारभूत भाषाई दक्षता के साथ साथ गणितीय दक्षता को  2026-27 तक हासिल कराना है।  एस आर जी अमित कुमार मिश्रा द्वारा ‘सरल ऐप’, ई-पाठशाला, फेज़-5  मनीष देव गुप्ता, ‘दीक्षा ऐप’  व ‘प्रेरणा साथी’ सदक ए हुसैन, ‘रीड अलोैंग ऐप’ श्रीमती अंजू वर्मा, ‘प्रेरणा लक्ष्य ऐप’ श्रीमती निवेदिता उपाध्याय, ‘मोहल्ला क्लास’ ब्रिजेश कुमार यादव द्वारा अपने विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों के बारे में पीपीटी के माध्यम से अच्छी जानकारी प्रदान की। खण्ड  शिक्षा अधिकारी  रुदौली द्वारा अपने उद्बोधन में विकास खण्ड रूदौली  में प्रेरणा मिशन के तहत किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि यह विकास खण्ड सबसे पहले प्रेरक ब्लॉक बने जिसमें जब तक बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं, अभिभावकों व विद्यालय परिवेश से जुड़े हुए शुभ चिंतकों द्वारा मोहल्ला कक्षाओं को और  ने कहा कि ऐसे प्रेरणा साथी जो मोहल्ला कक्षाओं के संचालन में बेहतर करेंगे।उन्हें जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित कराया जाएगा। कार्यक्रम में ए आर पी जितेन्द्र तिवारी, नवनीत सिंह, सम्पूर्णानन्द , शालिनी सिंह उपस्थित रहे। शिक्षक संकुल श्री सर्वेश मिश्र,संजय पांडे ,विजय सिंह ,राज कुमार शर्मा,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *