पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा पुलिस अधीक्षक जौनपुर की उपस्थिति में पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना/शाखा प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर अपराध नियंत्रण/कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई एवं दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा पुलिस अधीक्षक जौनपुर की उपस्थिति में पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना/शाखा प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर अपराध नियंत्रण/कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई एवं दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
जौनपुर:
*➡️पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक जौनपुर की उपस्थिति में पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना/शाखा प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर अपराध नियंत्रण/कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।*

*➡️ग्राम चौकीदारों को वितरित किया गया साइकिल।*

*➡️ सैनिक सम्मेलन आयोजित कर सुनी गई पुलिसकर्मियों की समस्याएं-*

*➡️जेटीसी/आरटीसी-2025 के लिए चल रही तैयारियों का लिया गया जायजा, प्रशिक्षण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न स्थलों का किया गया गहन निरीक्षण-*

श्री वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा डा0 कौस्तुभ पुलिस अधीक्षक जौनपुर की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाईन जौनपुर सभागार कक्ष में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपराध गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा जनपद में चिन्हित माफियाओं के विरुध्द कठोर कार्यवाही, नकबजनी के अपराधियों के गैंगशीट तैयार करने के निर्देश दिए गए। घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही आदि के लिए निर्देशित किया गया। आपरेशन कनविक्शन के तहत गम्भीर अपराधों, हत्या दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु भी निर्देश दिये गये चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थानाक्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने हेतु बताया गया। थाने पर आने वाले फरियादियों से शालीनतापूर्वक व्यवहार रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि फरियदी थाने पर आकर असहज न महसूस कर सके।
गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी, समस्त शाखा/कार्यालय प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

गोष्ठी के उपरान्त महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्र से आए हुए ग्राम चौकीदारों को साइकिल वितरित किया गया। चौकीदारों को सम्बोधित करते हुए उन्हें अपने-अपने ग्राम सभा में भ्रमणशील रहकर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने हेतु बताया गया तथा कोई सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सूचना पुलिस तक पहुँचाने के निर्देश दिये गये।

तत्पश्चात महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना गया। सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को महोदय के समक्ष रखा। महोदय ने पुलिसकर्मियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए। महोदय ने बताया कि सैनिक सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस बल के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करना और उनके कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाना है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया और जनसेवा में उनकी निष्ठा और समर्पण की सराहना की। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा पुलिस लाइन परिसर में भ्रमण कर जेटीसी/आरटीसी-2025 के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया। प्रशिक्षण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया जिसमें जी-8 भवन, बैरक, मेस, शौचालय, स्नानागार, जिम्नेजियम और क्लासरूम शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के लिए सभी जरूरी संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *