जिला फुटबॉल लीग आठ-जुलाई-2025 से शुरू होगी
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ फुटबॉल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शुक्ला के कार्यालय में जिले के संपूर्ण संस्था, क्लब और विभाग के अध्यक्ष/सचिव ने भाग लिया और 32 संस्था/क्लब/विभाग ने पंजीकरण कराया। दिनांक 20 जून 2025 को फिक्सचर आउट किया जाएगा.
उन्होंने मीटिंग में बताया कि जिला फुटबॉल लीग स्वर्गीय श्री सतीश कुमार शुक्ला (पूर्व अध्यक्ष-जिला फुटबॉल एसोसिएशन लखनऊ) के नाम से आठ जुलाई-2025 से दिलकुशा स्टेडियम-लखनऊ में खेली जायेगी और फीफा एआईएफएफ/यूपीएफएस के नियम के अनुरूप मैच कराया जाएगा और सभी संस्था/क्लब/विभाग को नियमों का पालन करना पड़ेगा।
मीटिंग यहाँ भी अवगत कराई गई कि यह जिला फुटबॉल लीग, उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के सचिव मोहम्मद शाहिद के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित की जा रही है और इसे उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा अनुमति दी गई है। इस जिला फुटबॉल लीग में खेलने वाली सभी टीमों/खिलाड़ियों को आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा. उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा लखनऊ फुटबॉल संघ अध्यक्ष के नाम से एआईएफएफ लॉगिन आईडी दी गई और केवल उक्त लीग में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी ही जिला/राज्य/राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल दे सकते हैं. यूपी फुटबॉल संघ के सचिव मोहम्मद शाहिद द्वारा यह भी घोषणा की है कि इस फुटबॉल लीग में जो टीम विजेता होगी उस टीम को थर्ड डिवीजन आई- फुटबॉल लीग में क्वालिफयिंग मैच के लिए भेजा जाएगा.

