अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।
अयोध्या थाना कैण्ट पुलिस को अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सात मोटर साइकिल बरामद की है।एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बुधवार को कैंट थाने में वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि एसएसपी शैलेश पाण्डेय के निर्देश प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सहादतगंज बैरियर के पास से पुलिस टीम ने वाहन चोर गैंग के पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के डाभासेमर निवासी सतीश कुमार पुत्र राममिलन एवं बस्ती जिले के कोतवाली नगर के चमरौहा सियरापारा निवासी शैलेश चौधरी पुत्र सदानन्द को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की निशानदेही पर विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि शैलेष चौधरी पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक स्वतन्त्र कुमार मौर्य, अमित कुमार, शिवानन्द यादव, कांस्टेबिल ओम प्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, विशाल सरोज शामिल रहे।

