*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांक 18.06.2025*
*थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा जान से मारने की नियत से चाकू से हमला करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 12.06.25 को आवेदक नन्दलाल गौतम पुत्र स्व0 किशोर गौतम निवासी भानपुर थाना सुरेरी जौनपुर द्वारा सूचना दिया गया कि उनका लड़का संदीप गौतम उम्र 24 वर्ष अपने गाँव में ही आयी बारात को देखकर वापस घर आ रहा था कि अभियुक्तगण द्वारा जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे संदीप गौतम घायल हो गया। प्राप्त तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-74/25 धारा-109(1) BNS व 3(2)5 SC/ST ACT बनाम 1. विक्रम सरोज पुत्र नन्दलाल सरोज उर्फ मुन्नालाल सरोज आदि 05 नफर के पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे मुखबिर की सूचना पर शेष 01 वांछित अभियुक्त को समय 06.30 बजे सुबह कठवतिया पुल थाना सुरेरी से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
*नाम/पता गिरफ्तार वांछित अभियुक्त -*
1. अभियुक्त विक्रम सरोज पुत्र नन्दलाल सरोज उर्फ मुन्नालाल सरोज निवासी भानपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0-74/25 धारा-109(1)/191(1)/191(2)/3(5) बीएनएस व 3(2)5 एसीएसटी एक्ट थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
2. का0 अखिलेश गौड़ थाना सुरेरी जौनपुर
3. का0 मुकेश कुमार यादव थाना सुरेरी जौनपुर
4. का0 सतीश चन्द्र राजभऱ थाना सुरेरी जौनपुर।

