अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को कोरोना टीकाकरण की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अयोध्या जनपद मे स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण की गति में तेजी नही ला पर रहा है।
अयोध्या जनपद में बुधवार को 40 स्थानों पर कैम्प चलाकर टीकाकरण किया गया। सांयकाल चार बजे तक 3592 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। जिले में 16 जनवरी से प्रारम्भ हुआ टीकाकरण अब तक कोई विशेष उपलब्धि नही दर्शा सका है। मंगलवार तक जनपद में कोरोना टीके की दोनो डोज लगवाने वालों की संख्या एक लाख का आंकड़ा भी पूरा नही कर सकी थी। जिले में अब तक कुल 642269 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए हैं। इनमें पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 542907 व दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या 99362 है। टीकाकरण कराने वालों की कुल संख्या में 362190 पुरूष व 279689 महिलाएं शामिल हैं। आयु वर्ग के हिसाब से जनपद में 18 से 44 वर्ष के 361194 ,45 से 60 वर्ष के 172044 व 60 वर्ष से अधिक आयु के 109031 लोगों का टीकाकरण किया गया है। मंगलवार को कुल 5169 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। जिस गति से टीकाकरण हो रहा है उसे लेकर बड़ा सवाल यह है कि जिले की 28 लाख की जनसंख्या को कितने दिन में स्वास्थ्य विभाग कोरोना के दोनो डोज टीके लगा पाएगा। एक सवाल यह भी है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जिसने टीके की एक डोज तो लगवा ली किन्तूु वे दूसरी डोज लगवाने से किनारा कस रहे हैं। सीएमओ डॉ अजय राजा कहते हैं कि जितनी वैक्सीन मिल रही है हम टीकाकरण करा रहे हैं। उन्होनें कहा कि जो लोग एक डोज टीका लगवाने के बाद दूसरी डोज नही लगवा रहे हैं वे बड़ी भूल कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि ऐसे लोग अपने व अपने परिवार के साथ धोखा कर रहे हैं जो करोना की तीसरी लहर को लेकर घातक हो सकती है।

