ब्यूरो चीफ /सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हुए हैं जिनके पैरों में गोली लगी है और उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है| जिसमें से एक मुठभेड़ आज शुक्रवार नॉलेज पार्क थाना पुलिस और कार सवाल कुछ बदमाशों में हुई, जहां नोएडा पुलिस सेक्टर 148 पुस्ते के पास गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध कार दिखाई दी जिसको पुलिस ने रुकने का इशारा दिया लेकिन वह रुकने के बजाय और तीव्र गति से भागने लगा पुलिस ने जब पीछा किया तो थोड़ी दूर जाकर बदमाशी कर को छोड़कर भागने लगे और भागते-भागते पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिए पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया और घायल बदमाश को पुलिस द्वारा अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया गया, बदमाश की पहचान शाहिद पुत्र खुर्शीद निवासी ओखला नई दिल्ली के रूप में हुई है, उक्त बदमाश के ऊपर ₹25000 का इनाम भी घोषित था, यह बदमाश गोवध मामले में भी वांछित था काफी समय से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी| वहीं दूसरी ओर नोएडा के सेक्टर 39 पुलिस और बाइक सवार मोबाइल स्नैचर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई,एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि थाना 39 पुलिस गार्डन ग्लोरी सेक्टर 46 नोएडा की तरफ से जाने वाले कट पर चेकिंग कर रही थी उसी समय बिना नंबर प्लेट की एक बाइक आते दिखाई दी जिस पर दो व्यक्ति सवार थे पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाश तमंचा लहराते हुए पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हो गए और पकड़ लिए गए उन्हें भी पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया, पकड़े गए बदमाशों की पहचान सोनू उर्फ मोटा और विनय के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के बागपत के रहने वाले हैं| और बदमाशों के पास से दो तमंचा छह मोबाइल फोन और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए गए, इनकी आपराधिक कुंडली पुलिस द्वारा और खंगाली जा रही जा रही है|

