सेंध काट कर उड़ा ले गए घर का सारा सामान

 

रात लगभग 1 बजे चोरों ने गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी दुबे सेंध लगा के घर का सारा सामान उड़ा ले गए। पीड़ित परिवार के अनुसार एक मंगलसूत्र, लगभग 10 हजार रुपये व सोने के कुछ जेवरात व एक छोटा बक्सा की चोरी हुई है। कुल लगभग 35 हजार से ज्यादा की चोरी हुई है।
इसी घर मे पिछले साल भी चोरी हुई थी पर आज तक चोरो का पता नही चल पाया
ग्राम पकड़ी दुबे के सबरजीत यादव के घर पर रात्रि लगभग 1 बजे चोरों ने सेंध लगा के चोरी कर ली। उस समय घर के उनकी माँ और बहन ही थी।
आवाज सुनकर सबरजीत की माँ ने शोर मचाया लेकिन तब तक चोर वहाँ से निकलने ने सफल हो गया था।
इसकी सूचना तुरन्त 112 पर दी गयी मौके पर पहुँची पुलिस अब जांच पड़ताल में जुटी है पर अभी तक कोई सुराग हाथ नही लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *