नोएडा एसटीएफ से मुठभेड़ में ढेर हुआ एक लाख का इनामी डकैत विनोद गडरिया:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा एसटीएफ की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक और कुख्यात डकैत विनोद गडरिया को मुठभेड़ में मार गिराया, शुक्रवार देर रात को एसटीएफ नोएडा विंग को मुखबिरों द्वारा विनोद की लोकेशन बुलंदशहर के जहांगीराबाद में होने की सूचना मिली, सूचना मिलते ही एसटीएफ टीम पूरे दलबल के साथ उसकी घेराबंदी करने में जुट गई और रात लगभग 11 बजे के आसपास विनोद गडरिया को चारों तरफ से घेर लिया गया किंतु वह अपने आप को घीरता देख एसटीएफ टीम के ऊपर फायरिंग करने लगा जिसमें दो सिपाही अनुज और सुमित घायल हो गए| एसटीएफ के जवानों ने भी बहादुरी दिखाते हुए मुठभेड़ में विनोद गडरिया को घायल कर दिया और घायलावस्था में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया| सहारनपुर मंडल के जिला शामली में कैराना कस्बे का रहने वाला कुख्यात डकैत विनोद गडरिया एक लाख रुपए का इनामी बदमाश था जिसके ऊपर हत्या और लूट के लगभग 40 मुकदमे दर्ज थे,काफी समय से आम पब्लिक और पुलिस प्रशासन के लिए सर दर्द बना हुआ था आखिरकार एसटीएफ ने मुठभेड़ में इसे मार गिराया और इसके साथियों की तलाश की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *