अधिवक्ता दीपमणि शुक्ला ‘रुद्र’ ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से की मुलाक़ात, विकास और जनसमस्याओं पर हुई गंभीर चर्चा

अधिवक्ता दीपमणि शुक्ला ‘रुद्र’ ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से की मुलाक़ात, विकास और जनसमस्याओं पर हुई गंभीर चर्चा
लखनऊ ब्यूरो चीफ

फोटो कैप्शन- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ अधिवक्ता दीपमणि शुक्ला ‘रुद्र’ और उनकी टीम

लखनऊ। प्रतापगढ़ के युवा अधिवक्ता और समाजसेवी दीपमणि शुक्ला ‘रुद्र’ ने सोमवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतापगढ़ जनपद में चल रहे विकास कार्यों और जनहित की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

श्री रुद्र ने उपमुख्यमंत्री का ध्यान ग्रामीण इलाकों में गरीब और असहाय परिवारों की ओर आकर्षित करते हुए अनुरोध किया कि उन्हें आगामी वर्षा ऋतु से पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि यह सरकार की सामाजिक प्रतिबद्धता और मानवीय संवेदना को दर्शाता है।

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने इस अनुरोध को गंभीरता से लिया और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार हर ज़रूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने अधिवक्ता रुद्र के समाजसेवी कार्यों की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।शिष्टाचार भेंट के बाद श्री रुद्र ने उपमुख्यमंत्री की आत्मीयता और मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में उनका सहयोग और दिशा-निर्देश प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *