थाना गौराबादशाहपुर अन्तर्गत बन कर तैयार हुए “आगन्तुक कक्ष” का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा किया गया

*आज दिनांक-24.06.2025 को पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा थाना गौराबादशाहपुर अन्तर्गत बन कर तैयार हुए “आगन्तुक कक्ष” का उद्घाटन किया गया व वृक्षारोपण किया गया, तत्पश्चात महोदय द्वारा सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर आगामी त्यौहार मोहर्रम आदि को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी, साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारीगण को भी सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया । इस मौके पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर व थाना क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्ति, पत्रकार बंधु व थाना स्थानीय के पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *