आपातकाल दिवस की 50वीं वर्षगांठ मनायी जायेगी। इस सम्बन्ध में 25 जून, 2025 से 25 जून, 2026 तक एक वर्ष तक चलने वाला स्मरणोत्सव मनाया जायेगा।

जौनपुर 24 जून, 2025 (सू0वि0)- शासन के निर्देश के क्रम में 25 जून, 2025 को आपातकाल दिवस की 50वीं वर्षगांठ मनायी जायेगी। इस सम्बन्ध में 25 जून, 2025 से 25 जून, 2026 तक एक वर्ष तक चलने वाला स्मरणोत्सव मनाया जायेगा।
आपातकाल दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि 25 जून 2025 को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आपातकाल दिवस के अवसर पर सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाए जाने, कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति गीत और फिल्म में लोकतंत्र और देशभक्ति की थीम से जुड़े गीत लगातार बजाये जाने, आपातकाल से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करने वाले आमंत्रित आगंतुकों के लिये एक विशेष परिसर बनाये जाने, आपातकाल से जुड़े चुनिंदा लोगों द्वारा अनुभव साझा किया जाने सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में संगोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण तथा पोस्टर प्रतियोगिता आदि का आयोजन किए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह न केवल आपातकाल के आसमान का अवसर अपितु गहन चिंतन और लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों के प्रति नई प्रतिबद्धता का अवसर भी है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *