कार हादसे में एक की मौत,एक गंभीर घायल
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या। जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सहादतगंज स्थित बाबा की मजार के सामने टीवी टावर के पास रात करीब 11 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

