बाइक की टक्कर से बालक की दर्दनाक मौत

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता) जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के सिधौना पूरे दोत पांडे गांव निवासी स्वास्तिक पांडे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे उम्र लगभग सात वर्ष सामान लाने के लिए फैजाबाद रायबरेली राजमार्ग स्थित बरईपारा गया हुआ था। उसी बीच अज्ञात बाइक सवार ने बालक को टक्कर मारकर रफूचक्कर हो गया बाइक की टक्कर से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बालक के परिजनों को दिया आनन-फानन में पहुंचे परिजन
उपचार के लिए पहले तो 100 सैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ले गए जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। परिजनो ने  बालक को जिले के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *