अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता : जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के हल्ले द्वारिका पुर पूरे पंडित में पंडित शिव मूर्ति उपाध्याय की पुत्री पुष्पा देवी के डी दूबे की पत्नी हैं उपाध्याय जी ने अपनी संपत्ति पुष्पा देवी के नाम रजिस्ट्रड वशीयत किया है तथा पुष्पा देवी का बड़ा बेटा ओकार दूबे पिछले पांच सालों से नाना के घर पर रह कर अपने नाना की सेवा करता था तथा खेती बाड़ी करता है।22जून 2020मे नाना की मौत के बाद संपत्ति की लालच में पट्टी दारो ने उपाध्याय जी की अन्य बेटियों को भड़काकर विवाद करने के लिए प्रेरित किया तथा एक फर्जी शिकायत करके एसडीएम मिलकीपुर दिग्विजय सिंह से बंटवारे के लिए आदेश कराया जबकि बंटवारे का कोई मामला कहीं भी लंबित नहीं पाया गया।पुष्पा देवी के पुत्र ने एक हेकटेअर में गन्ने की फसल बोया है जिसमें से दो बीघे का गन्ना ओकार दूबे ने चीनी मिल मसौधा को आपूर्ति भी किया कयोकि गन्ने का सर्वे पुष्पा देवी के पति के कृषक कोड 12156/72पर हुआ है।पुष्पा देवी की अन्य बहनों ने चौकी प्रभारी बारून अमित कुमार को पटाकर बाकी गन्ना काटने में बाधा उत्पन्न कर दिया तथा पीडित के मुताबिक दरोगा अमित कुमार ने पत्रकार समेत पूरे परिवार को सी आर पी सी की धारा 151/107/116मे अपनी योजना के अनुसार एक पट्टीदार के साथ पाबंद किया तथा अन्य बेटियों व उनके पति व पुत्रों को भगा दिया।एस डी एम बीकापुर पुर ने के डी दूबे की शिकायत पर राजस्व टीम भेजकर जाँच पड़ताल कराया तो इस बात की पुष्टि हुई कि पिछले पांच सालों से पुष्पा देवी के पुत्र ओकार दूबे के द्वारा अपने नाना की देखभाल की गयी तथा गन्ने की फसल भी ओकार दूबे ने ही बोया है।राजस्व टीम की रिपोर्ट के बाद एस डी एम बीकापुर ने पुष्पा देवी के पछ में आदेश दिया कि फसल जिसने बोई है उसे काटने दिया जाए परंतु चौकी प्रभारी बारून अमित कुमार ने पुष्पा देवी को गन्ना नहीं काटने दिया तथा अन्य बेटियों से मिलकर पुष्पा देवी के विरुद्ध मेहदौना मौजे की जमीन पर विवाद दिखा कर 145की रिपोर्ट भेजा जिसे स्वीकार कर मिल्कीपुर तहसील के एस डी एम दिग्विजय सिंह ने बिना दोनों पक्षो को नोटिस जारी किए एक ही दिवस में कुर्की आदेश पारित कर दिया।पुलिस व मिलकीपुर तहसील प्रशासन की मनमानी के विरुद्ध पत्रकार के डी दूबे ने महामहिम राज्यपाल प्रमुख सचिव गृह मुख्यमंत्री व डी जी पी से शिकायत किया।सूत्र के मुताबिक राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने अयोध्या के आई जी से पूरे तथ्य की जांच कराने व जाँच रिपोर्ट भेजने व शिकायत का तथ्य परक निसतारण कराने का आदेश दिया है।वहींदूसरी तरफ पत्रकार के डी दूबे के द्वारा एस डी एम मिलकीपुर दिग्विजय सिंह के आदेश को चुनौती देते हुए जिला जज के यहाँ निगरानी दाखिल की गयी है तथा मिल्की पुर तहसील से 154की पत्रवली न्यायालय में तलब कर लिया है।

