सिंगरामऊ। क्षेत्र के मल्लूपुर गांव में शुक्रवार की सुबह गांव निवासी जीत लाल गुप्ता का पुत्र अंकित गुप्ता 14 वर्ष तालाब में नहाते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह शुक्रवार को बच्चों के साथ तालाब में नाग पंचमी के पर्व पर गुड़िया पर मनाने गया था नहाते समय वह तालाब में डूब गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े किसी तरह तालाब से बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में इलाज हेतु उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से मां पूनम सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

