सिविल डिफेंस लखनऊ ने मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराया

सिविल डिफेंस लखनऊ ने मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराया

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ.मुहर्रम की दसवीं तारीख को यौम-ए-आशूर का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। पुलिस प्रशासन के साथ साथ सिविल डिफेंस ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार के आदेशानुसार और चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा की देखरेख में सिविल डिफेंस लखनऊ के स्वयंसेवकों ने अपनी उपस्थिति से जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। सिविल डिफेंस ने जरी का जुलूस, सातवीं का मेंहदी जुलूस, आठवी का मशाल जुलूस और नवी का शब ए आशूर जुलूस भी शांतिपूर्ण संपन्न कराया था, जिसकी तारीफ पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने भी की है। एडीसीपी पश्चिम धनंजय सिंह कुशवाहा ने सिविल डिफेंस के कैम्प में उपस्थित होकर उनका उत्साहवर्धन किया।
लखनऊ सिविल डिफेंस के सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने बताया कि चौक प्रखंड के डिविजनल वार्डन सुनील कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों वॉर्डनो ने विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित इम्मामबाड़ा नाजिम साहेब से निकाले गए यौम-ए -आशूर में आगे आगे रहकर सुरक्षा प्रदान किया, साथ में पुलिस प्रशासन भी उपस्थित रहा। इससे पहले सुबह 9 बजे नाजिम साहेब इमामबाड़ा में मजलिस हुई थी।
जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, मुकेश कुमार, डिप्टी चीफ वार्डन गुरप्रीत सिंह सेठी, स्टाफ अफसर ऋतुराज रस्तोगी, चौक डिविजनल वार्डन सुनील कुमार शुक्ला, डिप्टी डिविजनल वार्डन हरीश चंद्रा, जगदीश यादव, जावेद जैदी, स्टाफ अफसर संदीप अग्रवाल, अयाजुद्दीन, आईसीओ सईद अख्तर, पोस्ट वार्डन पुनीत अग्रवाल, अमर कुमार, इसरार अहमद, खालिद खान, पर्युषण जैन, रितेश पटेल, मनोज सिंह, तुफैल अब्बास, सवाब रजा, डॉ भारती, अजमल, साहिल, अजय, अहद, दिनेश, अखिल सोंधी, मुसर्रत, आनंद, दिनेश, लक्ष्मी नारायण, गौरव, अभिषेक, विजय, मनोज तिवारी, धीरज व्यास, विजय वर्मा, हरिश्चंद्र, फैसल मुजीब, अब्दुल मुईद, ओम प्रकाश बहेलिया, राम बाबू, फारूख अली, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, विध्नेश सिंह, अनुज साहू, बालकृष्ण, अमिताभ, फैसल मुजीब, सिद्दीक, हरिराम, बबलू कश्यप, गुलजारी लाल, संतोष, अब्दुल सबूर, यासीन, मो कासिम, हैदर रजा, आलोक, अब्दुल अहद, फ़खरुल इमाम, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *