पुलिस इनकाउंटर में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार

 

पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में लगी गोली इलाज हेतु वाराणसी ट्रामा सेंटर रिफर

मुख्यमंत्री के ठोको नीति पर काम कर रही जनपद पुलिस

जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कथनी के अनुसार गुंडे अपराधी माफिया या तो जेल में होंगे या फिर ऊपर इस बात को सच कर रही है जौनपुर पुलिस। जनपद की कमान संभाले इनकाउंटर स्पेसलिस्ट पुलिस अधीक्षक
अजय साहनी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के नेतृत्व में मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात्रि गश्त व चेकिंग अभियान चला रही थी ।इस दौरान मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर लूटेरा अपराधी आशीष शुक्ला पुत्र अनिल शुक्ला निवासी ग्राम चौकीकला पुलिस ने शनिवार सुबह रामराजी इण्टर कालेज के पास छवनिया नरवा जरौना नहर पुलिया के पास से पुलिस मुठभेड मे गिरफ्तार किया गया। इस मामले में शनिवार सुबह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि अभियुक्त द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस के ऊपर फायर किया गया पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ गोली चलायी गयी। एक गोली अभियुक्त को लगी पुलिस द्वारा 02 गोली फायर किया गया। अभियुक्त भी दो गोली फायर किया जिसमे एक गोली मिस हो गयी। इस मुठभेड में किसी पुलिस कर्मी को चोट नही लगी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना मीरगंज पर  अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अपेक्षित विधिक कार्यवाही की जा रही है। मुठभेड में घायल अभियुक्त को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया जहाँ से बाद प्राथमिक उपचार चिकित्सको के द्वारा वाराणसी रेफऱ किया गया। गिरफ्तारी अभियुक्त थाना मीरगंज का हिस्ट्रीशीटर है जिसका एच0एस0 नं0 6A है।अभियुक्त के ऊपर जनपद के विभिन्न थानों में 26 मुकदमा दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *