गोलागंज-बारूदखाना,लखनऊ आवासीय समिति ने किया झंडारोहण

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। भारतवर्ष के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर गोलागंज बारूदखाना आवासीय समिति के द्वारा बिशेश्वर नाथ पार्क, बारूद खाना,लखनऊ में भव्य झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया,गोलागंज बारूदखाना के निवासियों के द्वारा इस पार्क में पिछले कई वर्षों से झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है,आज प्रातः 9 बजे समिति के अध्यक्ष सुनीत माथुर व महासचिव स्वतंत्र पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक पंडित अनुराग मिश्र “अनु” के द्वारा झंडा फहराया गया I
कार्यक्रम में भाजपा मध्य मंडल 3 के महामंत्री अनुज मिश्र ने अपने संबोधन में क्षेत्र के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी साथ ही किसी भी विपदा के समय सभी नागरिकों से एक रहने की अपील की I इस अवसर पर निखिलेश अस्थाना, कृष्ण कुमार सिंह “लालू”, संजय चड्ढा,मुकेश जी, अतुल भार्गव,अक्षत मिश्र,ओम मिश्र इत्यादि अनेकों नागरिक उपस्थित रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *