अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
सोमवार को जिले के तारुन सीएचसी अंतर्गत तीन उपकेंद्रों के 15 गांवों में मेगा कोविड वैक्सीनेशन का आयोजन किया गया जिसमें कुल 2085 लोगों को ऑन स्पॉट कोविड वेक्सीनेशन किया गया। तथा सीएचसी तारुन में 440 तथा हैदरगंज सीएचसी में कुल 198 लोगों को कोविड वैक्सीनेशन किया गया।मेगा कैम्प व सीएचसी के कोविड वैक्सीनेशन मिलाकर कुल 2723 लोगों को कोविड का टीका लगा।कोविड वेक्सीनेशन के प्रत्येक टीम में एक वेक्सीनेटर तथा एक वेरिफायर कि नियुक्ति की गई थी।प्राथमिक विद्यालय बालापुर समेत कई केंद्रों का जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ आर0के0देव व अधीक्षक डॉ वेद प्रकाश त्रिपाठी,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी दिनेश सिंह,फार्मासिस्ट राकेश शर्मा द्वारा कोविड वेक्सीनेशन केंद्र का निरीक्षण भी किया गया।
कोविड टीकाकरण व सीएचसी वेक्सीनेशन के निरीक्षण करते जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ आर0के0देव ने कहा कि सभी कर्मी समय से टीकाकरण पर ध्यान दे जो भी लोग टीका के लिए आये उन्हें टीका अवश्य लगाए तथा लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें तभी हम टीकाकरण के टारगेट को समय से पूरा कर पाएंगे।मेगा कोविड टीकाकरण उपकेन्द्र नागपाली,परसांवा महोला उपकेन्द्र बालापुर के ग्राम जहाँ कोविड टीकाकरण हुए है।बालापुर नंदापुर,अतरीया फखरपुर, ककोली घाटमपुर ,डिहवा सूबेदार का पुरवा,मीतनपुर बेलहिया,बाहरपुर तिवारी का पुरवा आदि गाँवो में मेगा कैम्प कोविड टीकाकरण का आयोजन हुआ इस अवसर पर संतोष मौर्य,ज्ञानप्रकाश, सीलम,ज्योति,चंद्रा वर्मा,प्रियंका,नीलम,सबनम,संजू, अमिता सिंह,मोहिनी,शिल्पा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

