लक्ष्मीसागर वार्ड में कल भ्रमण कर जनसमस्याएं जानेंगे महापौर

लक्ष्मीसागर वार्ड में कल भ्रमण कर जनसमस्याएं जानेंगे महापौर
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या: स्थानीय सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पार्षद संग मौजूद रहेगा नगर निगम के अधिकारियों का दल*।
नगर निगम की टीम के साथ शुक्रवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी लक्ष्मी सागर वार्ड का भ्रमण कर सफाई, पेयजल, पार्कों, नालियों एवं गलियों की स्थिति देखेंगे। इस दौरान जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान भी कराएंगे।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि नगर की सरकार आपके द्वार अभियान के तहत 25 जुलाई को सुबह सात बजे महापौर लालबाग में भ्रमण कर लोगों की शिकायतें और समस्याएं संकलित करेंगे और उसका यथासंभव समाधान कराएंगे। भ्रमण की तैयारी को लेकर नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को टीमों सहित मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
भ्रमण में जलकल, स्वास्थ्य, प्रकाश एवं निर्माण विभाग से जुड़ी टीमें शामिल रहेंगी। इस दौरान शिविर लगाकर गृह एवं जलकर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं को संकलित कर यथासंभव निदान भी कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *