जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या :नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरीं छात्राएं
बापू बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली*।
विद्यालय से साहेबगंज पुलिस चौकी होते हुए निकाली गई रैली
नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जागरूक
छात्राओं ने दी समाज को नशा छोड़ने की प्रेरणा
लोगों ने रुककर देखा नाटक, जमकर की सराहना,
विद्यालय की प्राचार्य नीलम गुप्ता ने कहा:
“छात्राएं समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल बन रही हैं”
*नागपंचमी पर सामाजिक संदेश देने की सराहनीय पहल*।
**††****††***…….****††*,,,,,,,,****
अयोध्या मौलाना साजिद रशीदी पर दर्ज हो एफआईआर: ज्ञापन*।
मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरुद्ध सपा महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल के नेतृत्व में नगर कोतवाली में ज्ञापन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई.
इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में महिला महानगर अध्यक्ष श्रीमती अपर्णा जायसवाल, महासचिव फामीदा कुरैशी, उपाध्यक्ष पूजा वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष प्रवीण राठौर, पूनम साहू, ममता गुप्ता, रुक्मणी, दुर्गावती, साबरीन अख्तर, निशा खान आदि लोग मौजूद रहे!
*†*†***********.….………*†*†,********
अयोध्या :मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों का धरना प्रदर्शन*।
अवध विश्वविद्यालय के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों का धरना प्रदर्शन, केंद्र पर अव्यवस्थाओं को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना, चार सूत्रीय मांग पत्र परीक्षा नियंत्रक को सौंपा, कहा, मूल्यांकन व्यवस्था देख रहे राजेश पांडे का कार्य व्यवहार शिक्षकों के प्रति अच्छा नहीं उनको हटाया जाए उनकी जगह किसी और को नियुक्त किया जाए।
कुछ विषयो में बाहर के परीक्षकों को बिना आपसी सहमति के बुलाकर मूल्यांकन कराया जा रहा है।
जिन महाविद्यालयो में परस्नातक विषयों की कक्षाएं विगत 5 वर्षों से संचालित है वहां के ऐसे परीक्षकों को जो परास्नातक विषयों में कक्षाएं ले रहे हैं उन्हें प्राचार्य द्वारा निर्गत अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर मूल्यांकन करने दिया जाए।
पिछले मूल्यांकन का शिक्षको का बकाया पारश्रमिक का भुगतान अविलं? प्रेस विज्ञप्ति
*अयोध्या विधानसभा में 2451 करोड़ की परियोजनाओं को सरकार की मंजूरी*
*- परियोजना में कई सड़कों का उच्चीकरण व चौड़ीकरण शामिल, इस वित्तीय वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य*
*- सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ विधायकों की बैठक के बाद लिया गया निर्णय*
अयोध्या। विधानसभा क्षेत्र अयोध्या की सड़कों के उच्चीकरण और चौड़ीकरण के लिए कुल 2451.85 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। यह स्वीकृति 26 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में अयोध्या एवं देवीपाटन मंडल के विधायकों के साथ हुई बैठक के बाद दी गई। परियोजनाओं पर इसी वित्तीय वर्ष 2025-26 में कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इन परियोजनाओं में सुगम आवागमन के लिए लंबित सड़कों और संपर्क मार्गों को शामिल किया गया है। जिन प्रमुख सड़कों को स्वीकृति मिली है, उनमें टेढ़ी बाजार-अशर्फी भवन-पोस्ट ऑफिस मार्ग को 124.09 करोड़ की लागत से तथा रानोपाली-विद्याकुंड-दर्शन नगर-भरतकुंड मार्ग को 1156 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। कनक भवन से श्रीराम जन्मभूमि त्रिदंडी देव भवन मार्ग, एनएच-27 से रामघाट-दिगंबर अखाड़ा मार्ग, रानोपाली-बाग बिजैसी से रेलवे स्टेशन, मोहबरा-टेढ़ी बाजार आरओबी की सर्विस लेन, अशर्फी भवन गोला घाट से अशर्फी भवन तक की सड़कों के चौड़ीकरण की स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
विधायक ने बताया कि अयोध्या कैंट क्षेत्र में देवकाली-जेल रोड, रिकाबगंज-फतेहगंज, रिकाबगंज-चौक, रीडगंज-गुलाबबाड़ी, मछली मंडी-जमथरा घाट, नियावां पाटेश्वरी मंदिर से पोस्ट ऑफिस रामपथ तक फोर लेन, तथा मोदहा-मऊशिवाला मार्ग का चौड़ीकरण भी इसी वित्तीय वर्ष में प्रारंभ होगा।
साथ ही बनबीरपुर, सूर्यकुंड और हलकारा का पुरवा में दो लेन के रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कराया जाएगा। पुराने सरयू पुल के समानांतर नए पुल के लिए पहुंच मार्ग 273 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र की 10 नई सड़कों का निर्माण भी इस योजना में शामिल है। विधायक ने बताया कि यह परियोजनाएं अयोध्या के चहुंमुखी विकास को गति देने के साथ-साथ तीर्थनगरी में आवागमन को सुगम होगा।
****†*†********………†***********†
*बीएसएनएल के पुराने उपभोक्ता करा लें केवाईसी, वरना बंद हो सकता है नंबर*
— 01 अगस्त को सभी तहसील मुख्यालय पर आयोजित होगा मेगा कैंप
अयोध्या। भारत संचार निगम लिमिटेड के उन सभी पुराने मोबाइल उपभोक्ताओं को अब केवाईसी करवाना अनिवार्य होगा, जिन्होंने पेपर फॉर्म भरकर कनेक्शन लिया था। अयोध्या बिजनेस एरिया के प्रधान महाप्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत सभी पेपर फॉर्म को अब डिजिटल फॉर्मेट में रखने का निर्णय लिया गया है जिसके लिए ऐसे सभी पुराने उपभोक्ताओं का केवाईसी किया जाएगा, जिन्होंने पेपर फॉर्म भरकर कनेक्शन लिया था। इसके लिए उपभोक्ता अपने पहचान पत्र के साथ नजदीकी उपभोक्ता सेवा केंद्र अथवा हमारे रिटेलर से संपर्क कर सकता है। इसके साथ ही भारत सरकार के आत्मनिर्भर अभियान के तहत स्वदेशी 4G तकनीक के टावर भी अयोध्या में शुरू कर दिए गए हैं जिसका अनुभव लेने के लिए बीएसएनएल अपने सभी उपभोक्ताओं की सिम फ्री में 4G सिम में परिवर्तित कर रहा है जो अभी तक 3G सिम का उपयोग कर रहे हैं, साथ ही इन सभी उपभोक्ताओं को 4G स्पीड टेस्ट करने के लिए 4 जीबी डेटा भी मुफ्त दिया जा रहा है तथा सभी उपभोक्ताओं को बीएसएनएल BI TV के माध्यम से मोबाइल पर टीवी चैनल्स भी फ्री उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
उपभोक्ता सेवा केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बीएसएनएल द्वारा अयोध्या में जगह जगह कैंप लगाकर इस बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है तथा केवाईसी तथा सिम अपग्रेडेशन के कार्य के साथ साथ फ्रेंचाइजी द्वारा फ्री पोर्ट इन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में आगामी 01 अगस्त को सभी तहसील मुख्यालय पर मेगा मेले का आयोजन किया जा रहा है। उपभोक्ता इस बात का विशेष ख्याल रखें कि केवाईसी प्रक्रिया ऑनलाइन या टेलीफोन के माध्यम से नहीं की जाती है, इसलिए फर्जी कॉल या मैसेज से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

