स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 को धूमधाम से मनाए जाने हेतु जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राम अक्षयवर चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार सायं कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न

जौनपुर 09 अगस्त, 2025 (सू0वि0)- स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 को धूमधाम से मनाए जाने हेतु जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राम अक्षयवर चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार सायं कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त को प्रातः 6.30 बजे क्रास कन्ट्री रेस कुत्तूपुर तिराहे से प्रारम्भ होकर स्टेडियम तक जायेगी।
प्रातः 7.00 बजे से 8.00 बजे तक प्रभात फेरी होगी। समस्त सरकारी/अर्धसरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों/भवनों पर पूर्वाह्न 08:00 बजे ध्वजारोहण होगा। अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, प्रत्येक ग्रामसभा विकास खण्ड मुख्यालय पर भी ध्वजारोहण, तदोपरान्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को माल्यार्पण/सम्मान तथा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जायेगा।
मलिन बस्ती मतापुर में स्वास्थ्य परीक्षण का कार्यक्रम व पूर्व से सभी मलिन बस्तियों व अन्य समस्त सार्वजनिक स्थानों पर पूर्ण रूप से साफ-सफाई व चूने आदि का छिड़काव होगा। टाउन हाल, नगर पालिका परिषद जौनपुर में जनसभा का आयोजन, स्वतंत्रता आन्दोलन की स्मृति से सम्बन्धित व्याख्यान होगा। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 14, 15, 16 अगस्त की रात्रि में समस्त सरकारी कार्यालय एवं शाहीपुल पर प्रकाश कराने का कार्यक्रम, समस्त शहीद स्मारकों/शहीद स्तम्भों पर साफ-सफाई एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *